वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान मिली 112 प्रतिशत उपलब्धि पर कलेक्टर ने सभी का किया आभार व्यक्त

0 212
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान के द्वितीय चरण में 25 एवं 26 अगस्त को जिले में आयोजित वैक्सिनेशन सत्रों में जिले को मिली 112 प्रतिशत उपलब्धि के लिए जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, मीडिया तथा स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग सहित इस अभियान में संलग्न समस्त अन्य विभागों के पदाधिकारियों, मैदानी अमले एवं टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर टीकाकरण करवाने वाले सभी लोगों को आभार व्यक्त किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए निर्धारित समयावधि में वैक्सीन के दोनों डोज लगने आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग इसी प्रकार समन्वय बनाते हुए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे हमारा जिला जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभावों से मुक्त हो सकेगा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान को लेकर बुधवार एवं गुरुवार की सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तथा सभी के सहयोग से उम्मीद के मुताबिक परिणाम प्राप्त हुआ। जिले को 40 हजार लोगों को वैक्सिनेशन का लक्ष्य मिला था। इसके विरूद्ध 45 हजार 139 लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में प्रातः 9 बजे से टीकाकरण का प्रारंभ हुआ यह कार्य लोगों के उत्साह को देखते हुए देर शाम तक संचालित किया गया। 25 अगस्त के लिए 27 हजार का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 26 हजार 633 वैक्सिनेशन के डोज लगाए गए। इसी प्रकार 26 अगस्त के लिए 13 हजार का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमे 18 हजार 506 व्यक्तियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सबके सहयोग के बिना यह उपलब्धि प्राप्त किया जाना असंभव था। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है, मैं आशान्वित हूँ कि आगे लगने वाले टीकाकरण सत्रों में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

News TOP Footer