कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले के कुसमी के दूरस्थ अंचलों में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया

सीधी धर्मेंद : कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित व कारगर उपाय कोविड़ वैक्सीनेशन है। जिले के नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाने से जिले में कोविड़ के प्रति सुरक्षा कवच बनेगा तो कोविड की तीसरी संभावित लहर से हम सभी की सुरक्षा करेगा कोविड़ संक्रमण से बचाव के लिए टीके के दोनो डोज लगे होना आवश्यक है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को कोविड़ वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत टीकाकरण किया जा रहा 25 अगस्त को जिले के 127 केन्द्रों में टीकाकरण किया गया कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा जिले के कुसमी विकासखण्ड के दूरस्थ अंचलों गोतरा, कुसमी, रौहाल, मेडरा, पोड़ी, पिपराही दुबरी क्षेत्रान्तर्गत चिनगवाह में कोविड वैक्सिनेशन टीकाकरण केंद्र का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
