देश की रक्षा के खातिर सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने

0 306
Main Ad1

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के शहीद पार्क में पहुंच कर देश की रक्षा के खातिर सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। रक्षा राज्य मंत्री बनकर पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अजय भट्ट ने शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान करार दिया।

Main Ad1

गुरुवार को मोदी कैबिनेट में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश की सुरक्षा के खातिर हमारे जवान सीमा पर अपने सर्वाेच्च बलिदान देने से भी नहीं कतराते हैं हमें ऐसे वीर सैनिकों पर गर्व है

इस अवसर पर विधायक राम सिह कैडा,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट,उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बोला, चन्दन बिष्ट, महेन्द्र अधिकारी, विनीत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, साकेत अग्रवाल,प्रतिभा जोशी, विनीत अग्रवाल,प्रताप बिष्ट व सैनिक पूर्व सैनिक आदि मौेजूद थे।

News TOP Footer