कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने की प्रशासनिक सर्जरी 3 एस डी एम बदले

0 562
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पूर्व प्रसारित कार्य विभाजन आदेशों को संशोधित करते हुए राहुल नामदेव धोटे (भाप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी एवं सुरेश अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर की पदस्थापना उपरांत जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर्स के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल उपखण्ड मजिस्टेट मझौली, संयुक्त कलेक्टर नीलांबर मिश्रा उपखण्ड मजिस्टेट सिहावल, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा उपखण्ड मजिस्टेट कुसमी, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले उपखण्ड मजिस्टेट गोपद बनास तथा डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह उपखण्ड मजिस्टेट चुरहट व रामपुर नैकिन होंगें। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति के प्रभारी अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी, नजूल अधिकारी तथा जिला पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी होंगें।

News TOP Footer