अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरे प्रांत में 2500 स्थानों पर ध्वज फहराएगी

0 264
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 13 अगस्त को आयोजित पत्रकार बार्ता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक धीरज चौहान ने बताया कि 15 अगस्त 2021 को भारत स्वाधीनता के 75 वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है इस उत्साह को जन-जन तक पहुंचाने एवं इस महापर्व के माध्यम से भारत की आजादी का गौरव इतिहास सभी के समक्ष लाने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरे प्रांत में 2500 स्थानों पर ध्वज फहराने जा रहा है। अभी भी गावों में बस्तियों में कुछ ऐसे स्थान है जहा ध्वजारोहण नहीं किया जाता। इसी वर्ष स्वतंत्रता के महापर्व को महाकोशल प्रान्त के द्वारा पुरे प्रान्त के 22 जिलों में “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम को आयोजित कर गावों एवं बस्तियों में आजादी  के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के माध्यम से “एक गांव एक तिरंगा” फहरा कर पूरे उत्साह के साथ आप सभी के बीच में मनाया जाएगा। इस अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे महाकौशल प्रांत में 2,500 गांवों एवं बस्तियों में जाकर के भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर इसे  एतिहासिक  महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा , एवम वर्ष भर अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जैसे वंदे मातरम यात्रा , दीपोत्सव, ऐसे स्वतंत्रता सैनानी जिन्हे बहुत कम लोग जानते है उनके त्याग को विश्व पटल पर लाने का कार्य एबीवीपी करेगी अभाविप के जिला संयोजक  ने बताया कि   यह हम सभी के लिए एक एतिहासिक महोत्सव है जिसमे जिले के ज्यादा गांव एवम् बस्तियों जाकर के ABVP जिले के कार्यकर्ता ध्वजारोहण कर अमृत महोत्सव को पूरे उत्साह के साथ सभी के बीच मिलकर मनाएंगे।

News TOP Footer