कार्यकर्ताओं के मेहनत से 2023 में फिर से बनेगी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कहा पूर्व मंत्री सईद अहमद ने

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के प्रभारी सईद अहमद के मुख्य अतिथि में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक राष्ट्रगान जन गण मन से प्रारंभ हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा सीधी जिले के संगठन का प्रभारी पूर्व मंत्री शहीद अहमद के बनाने के बाद यह उनका सीधी जिले का प्रथम कार्यक्रम था। बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा द्वारा।मुख्य अतिथि सईद अहमद का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सईद अहमद ने राष्ट्र नायक कुंवर अर्जुन सिंह एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार को नमन करते हुए कहा कि सीधी की धरती को नमन करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि यह दाऊ साहब कुंवर अर्जुन सिंह एवं स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की जन्म भूमि है। उन्होंने कहा कि सीधी कांग्रेस का इतिहास काफी गौरवशाली है। सीधी कांग्रेश से पूरा प्रदेश मार्गदर्शन लेता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेश आज भी सीधी जिले में बहुत मजबूत है ।आवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर भाजपा के झूठ फरेब एवं उसके घोटाले तथा जनविरोधी चेहरे को गांव गांव तक जनता के बीच उजागर करें। गरीबों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि कुंवर अर्जुन सिंह के जमाने में सीधी जिले के गांवों में भाजपा का एक व्यक्ति नहीं मिलता था। पूरा जिला दाऊ साहब के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ खड़ा था। श्री अहमद ने कहा कि अनैतिक साधनों के द्वारा लोकतंत्र की हत्या करके भाजपा ने हमारी सरकार गिरा दी है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल आज भी बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि हारने के बाद कांग्रेश कई बार पूर्ण बहुमत से वापसी की है। उन्होंने सन 1977 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी और संजय गांधी भीचुनाव हार गए थे उसके ढाई साल बाद सन 1980 में कांग्रेस की शानदार वापसी हुई थी। अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं संघर्ष के दम पर 2023 में एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं अब हर महीने जिले का दौरा करूंगा और अगली बार से ब्लॉक एवं मंडल में भी जाऊंगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन बूथ लेवल तक सशक्त एवं मजबूत है। प्रदेश कांग्रेश द्वारा मंडलम एवं सेक्टर के पुनर्गठन का जो निर्देश दिया गया था वह समय सीमा में पूर्ण हो गया है। कांग्रेस पार्टी ब्लॉक मंडलम तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरी निकाय एवं आगामी विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी।बैठक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ताए प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान चिंतामणि तिवारी वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू महामंत्री श्री रामा मिश्रा मदन प्रताप सिंह एडवोकेट अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू पूर्वब्लाक अध्यक्ष मझौली रामकुमार सिंह उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राज बहोर जयसवाल एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित हंस लाल यादव सुंदर सिंह बरकडे कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र पांडे अश्विनी सिंह परिहार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया एवं संगठन से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिकेश पांडे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा महामंत्री भानु पांडे राजकुमार सिंह अरविंद तिवारी ममता सिंह रंजना मिश्रा अरविंद सिंह रोशन विनोद वर्मा तिलक राज सिंह संतोष जयसवाल आनंद मंगल सिंह अब्दुल समद अब्दुल मजीद खान मोहम्मद हाफिज लाला भाई रामविलास पटेल लालवेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह भूपेंद्र सिंह महेंद्र जान आलम खान नीलांबर सिंह दिनेश पाठक पुष्पा सिंह बघेल माधुरी सिंह पुष्पा सिंह चंदेल गौरी साकेत जय सिंह बृजेंद्रमणि अवधिया अरविंद तिवारी राजेंद्र साकेत हारून मंसूरी प्रिंस सिंह परिहार धर्मेंद्र चौधरी पंकज गुप्ता गोविंद गुप्ता संदीप द्विवेदी संदीप उपाध्याय दादू आनंद सिंह ददुआ संतोष तिवारी उदित नारायण साहू मनोज सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
