कमिश्नर ने पीएमजीकेएवाए योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की

0 187
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 07 अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। कमिश्नर श्री सुचारी ने शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर उत्सव के माहौल में कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि 07 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली सम्मिलित होंगे तथा हितग्राहियों से संवाद भी स्थापित करेेगें। कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखने सुनने की अनिवार्य रूप से व्यवस्था की जाए। कमिश्नर ने सभी दुकानों के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तथा की जाने वाली कार्यवाहियों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि दुकान में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी दुकानों में साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो गया है। दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न तथा हितग्राहियों के वितरण हेतु थैले उपलब्ध हो गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में कोविड संक्रमण के बचाव हेतु आवश्यक निर्देशों का भी पालन किया जाए। कार्यक्रम में निर्धारित संख्या में ही हितग्राहियों को बुलाया जाना है, अतः हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उन्हें गरिमामय ढंग से आमंत्रित किया जाए। कमिश्नर श्री सुचारी ने प्रत्येक दुकान के मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकोंको आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कार्यक्रम के संबंध में आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों को अवगत कराते हुए उन्हें भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम को सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।,कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वीडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। कमिश्नर श्री सुचारी द्वारा सभी अधिकारियों को एजेण्डा अनुसार आवश्यक कार्यवाहियां कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी एजेण्डा के प्रत्येक बिन्दु पर निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए तथा की गई कार्यवाहियों को विभागीय पोर्टल पर भी अद्यतन किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि 15 अगस्त के बाद पुनः की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की जाएगी। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।—-

News TOP Footer