जिले के 2 लाख 11 हजार से अधिक परिवारों को मिल रहा खाद्यान्न योजना का लाभ

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में 2 लाख 11 हजार 490 परिवारों को 448 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। कोरोना संकट के समय में यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है। माह अप्रैल से जून 2021 तक राज्य शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना द्वारा हितग्राहियों को माह मई, जून एवं जुलाई 2021 में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी ने जानकारी देकर बताया कि विकासखण्ड रामपुर नैकिन में 103 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 46 हजार 684 परिवारों को, सीधी में 134 दुकानों से 63 हजार 970 परिवारों को, सिहावल में 109 दुकानों से 53 हजार 748 परिवारों को, मझौली में 59 दुकानों से 28 हजार 743 परिवारों को तथा कुसमी में 43 दुकानों से 18 हजार 345 परिवारों को पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का रेगुलर खाद्यान्न पात्र हितग्राहियों को एक मुश्त निःशुल्क वितरित किया गया है। पीएचएच (प्राथमिक) परिवार को खाद्यान्न वितरण की पात्रता प्रति सदस्य गेहूॅ 03, चावल 02 किलो ग्राम एवं नमक प्रति परिवार 01 पैकेट के मान से वितरित किया गया है। एएबाई (अन्त्योदय) परिवार को गेहूॅ 25 एवं चावल 10 एवं शक्कर 01 किलो ग्राम एवं नमक 01 पैकेट के मान से वितरित किया गया है। माह जुलाई 2021 का खाद्यान्न पात्रतानुसार 01 किलो ग्राम 01 रूपये के मान से वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार जिनको माह अप्रैल 2021 में रूपये लेकर खाद्यान्न दिया गया है उन परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न माह जुलाई 2021 में दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न मई एवं जून 2021 का एक मुश्त निःशुल्क वितरित किया गया है। पीएमजीकेएबाई का खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से गेहूॅ 05 किलो ग्राम वितरित किया गया है। माह जुलाई 2021 में पीएमजीकेएबाई का खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से गेहू 03 एवं चावल 02 किलोग्राम निःशुल्क वितरित किया गया है।

News TOP Footer