मारपीट करने एवं शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 340
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के  मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने. रास्ता रोककर मारपीट करने एवं शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी विपिन सिंह पिता रघुराज सिंह 27 वर्ष निवासी उपनी को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है । बताया गया की कल दिनांक 31ण्07ण्2021 को थाना कोतवाली में फरियादी नारायण दास गुप्ता ने रिपोर्ट किया कि आज जब मै अमहवा उपनी तरफ से आ रहा था मुझे रास्ते में रोककर विपिन सिंह पिता रघुराज सिंह मुझसे पैसे मांगने लगा और पैसे न देने पर मारपीट करने लगा और बोला अगली बार मिलोगे तो जान से मार दूंगा । रिपोर्ट पर मामला कायम करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्माए सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह तथा आर0 विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer