शनिवार को 45 केन्द्रों में 8 हजार से अधिक व्यक्तियों को लगा कोरोना का टीका

0 230
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वेक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले में निरंतर टीकाकरण कार्य जारी है। वेक्सीन सेंटर पर आमजनों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए जिले में वेक्सीन उपलब्धता अनुसार भेजी जा रही है।  शनिवार को जिले में 45 वेक्सीन सेंटर पर टीकाकरण हुआ तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 8 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कुछ केन्द्रों में देर शाम तक टीकाकरण जारी था। सांसद रीती पाठक एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा संजय गांधी महाविद्यालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया।  सांसद श्रीमती पाठक ने जिले वासियों से कोविड वैक्सिनेशन कराने की अपील की है। श्रीमती पाठक ने कहा कि कोरोना से जीवन रक्षा का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय कोरोना वैक्सीन ही है। यह आपके जीवन को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नागेन्द्र बिहारी द्विवेदी उपस्थित रहे।

News TOP Footer