देश में अब व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं रही उद्योग मीडिया ज्यूडिशियरी सब में सरकारी दखल कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 281
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि आज देश में व्यक्तिगत स्वतंत्रता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है चाहे औद्योगिक घराना हो मीडिया हो ज्यूडिशियरी हो सभी पर भाजपा सरकार का दखल है भाजपा हर संस्था में काबिज़ है कोई कुछ बोल नहीं सकता बोलने पर केन्द्रीय एजेंसियों की जाँच शुरू हो जाती है अजयसिंह आज उतरप्रदेश के मिर्जापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवमूर्ति दुबे की जयंती और पूर्व विधायक पुरुषोत्तमदास चौधरी  पुण्यतिथि समारोह में भाग ले रहे थे अजय सिंह ने कहा कि एक समय था जब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश से जानी जाती थी दुबे जी जैसे अनेक लोगों ने नेहरूजी की अगुवाई में पूरे देश में क्रांति की लहर फैलाई और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया उत्तरप्रदेश स्व दुबे की कर्मस्थली रही है उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस के युवा साथी सोच लें कि यदि दिल्ली पहुंचना है तो उसका रास्ता उत्तरप्रदेश से ही जाता है वे एक बार मन बना लें कि हम कमजोर नहीं हैं तो फिर से वह समय आयेगा जैसा कांग्रेस पार्टी का पहले हुआ करता था अजयसिंह ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश में कोई ऐसा गाँव नहीं  जहाँ कांग्रेस के पूर्व नेतागण न रह्ते हों वहां कांग्रेस प्रतिनिधियों की कोई कमी नहीं है हमें एक बार फिर कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का संकल्प लेना होगा जिस जज्बे के साथ स्व शिवमूर्ति दुबे जी ने अपने साथियों  को एकत्र कर गांधीजी के असहयोग आन्दोलन में भाग लिया था उसी जज्बे की आज पुनरू आवश्यकता है उन्होंने युवा कांग्रेसियों से आव्हान किया कि वे कांग्रेस पार्टी की पुरानी प्रतिष्ठा कायम करने के लिए एकजुट हो जायें  इस अवसर पर पूर्व सांसद पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी वाराणसी के पूर्व सांसद डा राजेश मिश्र पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी सहित कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी आमंत्रित थे

News TOP Footer