शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

0 145
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण निर्धारित समय-सीमा में ही सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से शिकायतों के लंबित पाए जाने पर संबंधित एल1 तथा एल2 अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण नियमिति रूप से किया जाना चाहिए। प्रत्येक विभाग प्रमुख अपने विभाग की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की स्वयं समीक्षा करें। हितग्राही मूलक योजनाओं तथा भुगतान संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। कलेक्टर ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर संबंधित एल1 एवं एल2 अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा की जाएगी। आगामी शुक्रवार को राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिला अस्पताल से संबंधित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में  कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से संबंधित सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई अभियान तथा मुहल्लों में रोशनी का विशेष महत्व है। कलेक्टर ने सीएमओ को स्वयं नगरीय क्षेत्र का भ्रमण कर उक्त व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरान्त समस्त सत्वों एवं पेंशन का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में ही किया जाए। यदि इनके भुगतान में लापरवाही की जाती है तो संबंधित विभाग प्रमुख एवं स्थापना लिपिक के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची पूर्व से ही कार्यालय में उपलब्ध होती है, इसलिए सेवानिवृत्ति से पूर्व ही समस्त कार्यवाहियां पूर्ण की जानी चाहिए। कोविड-19 से मृतक शासकीय सेवकों की अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा दिए गए हैं। उन्होने कहा कि ऐसे प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखने पर संबंधित विभाग प्रमुखों एवं स्थापना लिपिक के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer