टीकाकरण महाअभियान – सीधी में गुरुवार को 13 हजार से अधिक को लगे कोरोना के टीके

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में महा-अभियान के तहत् लगातार लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में गुरुवार को 40 केन्द्रों पर 10 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 13 हजार 810 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। विकासखण्ड सिहावल अंतर्गत पीएचसी बिठौली में सर्वाधिक 900 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को 2 लाख 94 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुका है। दो लाख 60 हजार व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 34 हजार से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विकासखण्ड सिहावल अंतर्गत सीएचसी सिहावल में 583, पीएचसी अमिलिया में 528, बांकी में 434, पीएचसी बिठौली में 900, तरका में 602, कुबरी में 500, लौआर में 550, खैरी में 415, विकासखण्ड मझौली अंतर्गत सीएचसी मझौली में 328, तिलवारी में 280, बंजारी में 190, पीएचसी नेबूहा में 330, सरैहा में 264, छूही में 428, देवरी महखोर में 59, सिकरा में 90, सहिजनहा में 198, देवई में 550, एसएचसी गजरी में 482, चमराडोल में 133, विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत गाजर में 155, गुडआधार 201, खोखरा में 72, खैरी में 101, कोटा में 62, विकासखण्ड गोपद बनास (सेमरिया) अंतर्गत टीकटकला में 276, मधुगांव उत्तर में 381, कोचिला में 247, बरहाई में 394, पड़री में 363, हड़बड़ों में 323, कठौली में 502, सलैहा में 385, गाड़ा लोलर सिंह में 490, लकोड़ा में 308, सीधी शहर अंतर्गत क्रमांक 1 स्कूल में 317, क्रमांक 2 में 547, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में 283, संजय गांधी कालेज सीधी में 378 एवं रोली मेमोरियल में 181 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
