महिला मनोज जायसवाल की हत्या के आरोपियों के ना पकडे जाने के विरोध में एबीवीपी ने सौपा ज्ञापन

0 422
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत सप्ताह सीधी जिले के जमोड़ी चौकी अंतर्गत लगे सोन नदी में  एक महिला मनोज जायसवाल की संदिग्ध हालत में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद कर  उसे पोस्टमार्टम के हेतु शहर स्थिति मर्चुरी भवन ले आई जहां पर मृतक के परिजनों और परिचितों ने महिला के हत्या से आक्रोशित होकर हंगामा भी किया था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी महिला की हत्या का राज पुलिस नहीं खोज पाई और ना ही हत्यारे पकडे जा सके है जिससे नाराज एबीवीपी संगठन ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारे बाजी की। नारे बाजी के दौरान ज्ञापन लेने आए डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देने से मना कर दिया और महिला के हत्यारो को खोज पाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ अपनी और मृतक के परिजनों की पीड़ा व्यक्त की। अपनी और मृतक के परिजनों की पीड़ा व्यक्त  करने के बाद एबीवीपी संगठन ने अपना ज्ञापन सौपा दिया और मामले का जल्द खुलाशा करने की चेतावनी भी दी है।

News TOP Footer