स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट सूखा नाले के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ शुक्ला जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने किया वृक्षारोपण

0 646
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्मार्ट सिटी के तहत सीधी शहर में कराए जा रहे कार्यों के तहत आज सीधी जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने प्रोजेक्ट के अंतर्गत सूखा नाले के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी स्मार्ट सिटी के तहत सूखा नाला के किए जा रहे जीर्णोद्धार के साथ स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे अन्य कार्यों की जानकारी दी और कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में सीधी जिले की कायाकल्प ही बदल जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से सीधी जिला भी बड़े शहरों की श्रेणी में आ जाएगावृक्षारोपण का यह कार्यक्रम एक पारंपरिक रूप से हरियाली महोत्सव के तहत किया जा रहा है जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है तो हरियाली की पूजा की जाती है उसी की तरह वृक्षारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद गणमान्य अतिथियों बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीधी विधायक आदरणीय पंडित केदारनाथ शुक्ला कलेक्टर रविंद्र चौधरी  नगर पालिका सीएमओ सुश्री कमला कौल  नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला  जनभागीदारी पूर्व अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ल  महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया पूनम सोनी  महिला मोर्चा महामंत्री मनीला सिंह  भाजपा के कार्यकर्ता एवं  पदाधिकारि  उपस्थित थे।

News TOP Footer