बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव को जनता ने सर्व सम्मति से जिले के पिछड़ा वर्ग का अध्य्क्ष घोषित किया

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी आज देश प्रदेश और इस जिले में सत्ता पर काबिज है भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए के लिए नए.नए और अनूठे प्रयोग कर रही है उसी कड़ी में कुचवाही मंडल अंतर्गत ग्राम पिपरोहर में जिले के बीजेपी के आमंत्रित सदस्य धर्मेंद सिंह परिहार के नेतित्व में भारतीय जनता पार्टी के कई मौजूद पदाधिकारियों ने आम सहमति से पार्टी के लिए रात दिन काम करने वाले और लोगों की मदद करके उन्हें जोड़ने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उमाशंकर यादव का जन्मदिन कई गांव के लोगों को इकट्ठा करके मनाया और अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जनता ने सर्व सम्मति से पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव को जिले के पिछड़ा वर्ग का अध्य्क्ष घोषित कर दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जन्मदिन के इस अनोखे प्रयोग के संबंध में जब बीजेपी के पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह परिहार से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करता है और लोगों को पार्टी से जोड़ता है ऐसे कार्यकर्ता का हम सार्वजनिक सम्मान करके उसको सम्मान प्रदान करते हैं यह पार्टी की रीति नीति है। वही अपने जन्मदिन को इतने व्यापक पैमाने पर गांव वालों के बीच पार्टी के द्वारा मनाए जाने से उत्साहित उमाशंकर यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो सम्मान दिया है मैं उसके बदले में और भी ज्यादा मेहनत करूंगा और लोगों को गांव गांव जाकर पार्टी के प्रति जोड़ लूंगा आगे उन्होंने कहा कि आज लोग समाज में ऊंच.नीच जातिवाद और धर्म का बीज बोते हैं हम चाहते हैं कि लोग जात.पात ऊंच.नीच और धर्म जाति पर खाई पैदा ना करें स जन्मदिन मनाने का रिवाज घर घर में होता है लेकिन अब जन्मदिन का उपयोग राजनीतिक तौर पर अपना जनाधार बढ़ाने और शक्ति प्रदर्शन के लिए होने लगा है ऐसा ही यह कार्यक्रम आज सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी कुचवाही मंडल के द्वारा के गांव पिपरोहार में दिखाया गया इस जन्मदिन के माध्यम से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ओबीसी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक प्रयोग किया है जिसमें उन्होंने ओबीसी वर्ग को इकट्ठा करके जनता के द्वारा ओबीसी वर्ग का चुनाव करने का प्रयोग किया है जिसे जनता ने तो मान्यता दे दी है लेकिन अब देखना है की क्या जिले का बीजेपी संगठन इसे मान्यता देता है की नहीं आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर बीजेपी का यह प्रयोग जिले में जगह जगह पर किया जाएगा जिससे बीजेपी सगठन को हैरानी और परेशानी हो सकती है। कार्यक्रम में जिला बीजेपी के आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित जिले के बीजेपी के अनेक ओबीसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

News TOP Footer