दस्तक अभियान कार्यशालाएसह समीक्षा बैठक ब्लॉक सेमरिया में हुई आयोजित

0 373
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समूचे प्रदेश सहित जिले में 19 जुलाई से 18 अगस्त तक दस्तक अभियान एवं सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत ब्लॉक सेमरिया में आगामी दस्तक अभियान आईडीसीएफ की कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें जिला स्तर से डीपीएम डीसीएम के साथ खण्ड स्तर के बीएमओ बीपीएम बीसीएम व समस्त प्रतिभागी एनएम एमपी डब्ल्यू सुपरवाईजर सीएचओ व अन्य उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सौरभ सिंह चौहान द्वारा दस्तक अभियान सम्बन्धी समस्त गतिविधियों को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश पर चर्चा किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभ मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मलेरिया की जांच व उपचार अनमोल ऐप में गर्भवती महिलाओं के पंजीयनए हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन प्रबंधन व पोर्टल में एंट्री मिशन परिवार विकास के तहत स्थायी व अस्थायी साधनों पर चर्चा कोविड 19 टीकाकरण जन जागरूकता शिशु मृत्यु समीक्षा जेएसवाई पीएसवाई लंबित भुगतान निराकरण सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित समाधान  एनिमिया मुक्त भारत के तहत आयरन अनुपूरण समस्त आयुवर्ग हेतु शासन की मंशानुरूप आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया गया।

News TOP Footer