प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई सीधी ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : करोना कॉल की वजह से विगत दूसरे वर्ष भी स्कूलों की पढ़ाई बंद है और प्राइवेट स्कूलों ने काम करने वाले शिक्षकों का भविष्य अंधकार में है ऐसे में कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद जब सारी गतिविधियां खोल दी गई हैं और स्कूल नहीं खोले गए हैं ऐसे में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई सीधी द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के दौरान प्राइवेट स्कूलों के संचालकों और शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मांग है कि 5 वर्ष में मान्यता का नवीनीकरण हो और उन्हें कोरोना काल की फीस मिले और अन्य जो प्रतिबंध शासन द्वारा लगाए गए हैं उसमें राहत दी जाए धरना प्रदर्शन के दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर आरबी सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया और कहा कि सरकार को हमें न्याय देना चाहिए।
