मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

0 647
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शक्ति पैलेस सीधी में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य आतिथ्य मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉण्राजेश मिश्रा जी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत बंदेमातरम के गान के साथ प्रारंभ हुई।भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद जिला कार्य समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विधायक राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आप सब लोगों को पार्टी की रीति नीति को आगे रखकर जनता के विकास के कल्याण के लिए काम करना है आगे मुख्य अतिथि ने कहा कि शासन की जितनी भी योजनाएं हैं उन सब की जानकारी जन.जन तक पहुंचाएं जिससे जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। —-

News TOP Footer