नैनीताल मैं प्रवेश से पहले कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

0 343
Main Ad1

 

नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी किया है कि बिना कोविड नेगेटिव रिपोर्ट, पंजीकरण और होटल बुकिंग के किसी भी पर्यटक को नैनीताल में एंट्री नहीं मिलेगी। कोरोना Curfew में छूट मिलने के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Main Ad1

वहीं पिछले दिनों कई ऐसे लोग दूसरे राज्यों से नैनीताल पहुंचे थे, जिनके पास कोरोना वायरस नेगेटिव की रिपोर्ट नहीं थी, जिन्हें रास्ते से लौटा दिया गया। इसके अलावा कोरोना वायरस की तीसरी लहर का अनुमान लगाया जा रहा है और भविष्य में ये भीड़ खतरा ना बनें, इसलिए भी प्रशासन पहले से सभी सुरक्षा कदम उठाना चाहता है।

News TOP Footer