बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया

0 630
Main Ad1

 

आज मंडल मुख्यालय नैनीताल में , रामलीला मैदान मल्लीताल में बिजली पानी के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध,जोरदार नारेबाजी और प्रर्दशन के माध्यम से प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया।
आम आदमी पार्टी इस आंदोलन के तहत रामलीला मैदान मल्लीताल में एक सभा का आयोजन किया गया , जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश और नैनीताल नगर में बढ़ते बिजली-पानी के बिलों पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

Main Ad1

आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से आज तक इन दोनों राष्ट्रीय दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को ठगने का ही काम किया , और आज वर्तमान समय में जब एक तरफ आम जनता कोविड काल से बुरी तरह से प्रभावित हैं , वहीं दूसरी और बिजली-पानी के बिलों में हो रही बढ़ोतरी, और मंहगाई से जनता पूर्ण तरीके से हलकान हो गई है।

आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि विगत वर्ष से जिस तरह अनाप शनाप बिल विभाग द्वारा भेजे जा रहे हैं , उससे स्पष्ट प्रतीत होता है,कि प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड की जनता से कोई सरोकार नहीं है , उन्हें बस मुख्यमंत्री बदलने के आलावा कोई दूसरा कार्य नहीं है।

News TOP Footer