कोतवाली पुलिस ने 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत के चोरी गए गहनों का 24 घंटों में किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लगभग 2 लाख 50 हजार कीमत के गहनों के चोर आरोपी कमलेश साकेत को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की 6 जुलाई को फरियादी गीता कोरी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 05-07-21 से आज सुबह 05 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति हमारे घर में रखे लगभग 2 लाख 50हजार कीमत के सोने चांदी के गहने चुराकर ले गया है। फरियादी के रिपोर्ट करने के पश्चात चोरी के तहत मामला पंजीबद्ध कर थाना कोतवाली प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा द्वारा सहायक उपनिरीक्षक वीरभान के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम ने सूझ बूझ एवं तत्परता पूर्वक मुखबिर की जानकारी के आधार पर संदेही कमलेश साकेत को हिरासत में लेकर थाना लाई एवं उससे पूछताछ करने पर आरोपी उक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए सोने एवं चांदी के गहने जप्त करवाए। जिसके पश्चात वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्माए सहायक उपनिरीक्षक वीरभानए प्रधान आरक्षक तिलकराज सेंगरए आरक्षक. आजाद खानए सुनील बागरी एवं शिवकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
