हत्या के आरोपी को कुशमी पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

0 753
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के  मार्गदर्शन थाना प्रभारी कुसमी आर डी द्विवेदी के नेतृत्व में कुसमी पुलिस ने हत्या के आरोपी सुनील कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी नेबूहा थाना जमोड़ी जिला सीधी को महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।बताया गया की  6 जुलाई  को थाना कुसमी में. बस क्रमांक एमपी 53 पी 0307 ;चौहान बसद्ध के चालक सुनील कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी नेबूहा थाना जमोड़ी ने सूचना दी थी उसके बस का कंडक्टर राम सागर यादव पिता श्याम सुंदर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सिरसी ग्राम ददरी के पास मरा पड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही कुसमी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा करते हुए पीएम हेतु अस्पताल रवाना किया जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त युवक की मृत्यु मारपीट के कारण हुई है । जिस पर मार्ग के उपरांत हत्या का मामला कायम करते हुए कुसमी पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की मौके की स्थिति एवं चक्षुदर्शियों के बयानों से तो पता चला कि सूचना करता सुनील कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी नेबूहा थाना जमोड़ी ने हीं अपने बस के परिचालक की हत्या पैसों के लेनदेन के चक्कर में की है। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसमी निरी0 आर डी द्विवेदी सहायक उपनिरीक्षक. एम एल रावत रजनीश सिंह बघेल प्रधान आरक्षक राजकुमार मिश्रा आरक्षक राहुल सिंह कमल भान सिंह रोहित सिंह अनुराग यादव तथा पुष्पेन्द्र सिंह यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer