पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा उमेश जोगा ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिस कर्मियों से उनकी समस्या

0 636
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले के प्रवास पर आए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा उमेश जोगा संजय गांधी महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित सैनिक सम्मेलन में सीधी पुलिस से रूबरू हुए और सम्मेलन के दौरान मजूद पुलिस कर्मियों से उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही समस्याओ के निराकरण के निर्देश दिए सम्मेलन में पुलिस महा निरीक्षक रीवा जोन श्री उमेश जोगा ने कहा कि सीधी पुलिस ने कोरोना महामारी काल में बहुत शानदार एवं अनुकरणीय कार्य किया है जिसके लिए मैं समस्त सीधी पुलिस को बधाई देता हूं। आपकी कर्तव्य परायणता के चलते आमजन में सीधी पुलिस की एक बहुत ही अच्छी छवि उभर कर सामने आई है जिसे आने वाले समय में हम सबको मिलकर और बेहतर करना है। इसके पश्चात विभिन्न थाना एवं चौकियों से आए अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या एवं सुझाव जानने के बाद उनका उचित निराकरण किए। सैनिक सम्मेलन के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार पहुंचे। सभागार में पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना एवं चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष के अपराधियों का तुलनात्मक अवलोकन कर वर्तमान वर्ष की अच्छी पुलिसिंग के लिए सीधी पुलिस कि प्रशंसा कर बधाई दिए एवं और बेहतर करने हेतु दिशा निर्देश दिए इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत सभी थानों के पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  सैनिक सम्मेलन के बाद पुलिस महानिरीक्षक रीवा उमेश जोगा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सैनिक सम्मेलन के उदेस्यो की जानकारी दी साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।

News TOP Footer