टीकाकरण महाअभियान का हुआ शुभारंभ 70 वैक्सीनेशन केन्द्रों में 10 हजार से अधिक व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

0 628
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूरे प्रदेश के साथ सीधी जिले में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में निर्धारित सभी 70 वैक्सीनेशन केन्द्रों में उत्सव का माहौल था। कोरेाना को जड़ से समाप्त करने की सबने ठान ली है। सभी वर्गों पुरूष, महिलाओं युवा, बुजुर्ग सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तत्पर दिखे। जिले के 70 वैक्सीनेशन केन्द्रों में 10 हजार से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण की खबर मिल रही है कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के सफल संचालन हेतु बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटरों पर जाकर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेंटरों पर आने वाले लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने परिवार, रिश्तेदार तथा अपने पड़ोसियों को टीकाकरण महाअभियान के बारे में प्रेरित करे और अधिक से अधिक टीका लगवाने में अपना सहयोग दें। सलैंहा में विधायक सीधी श्री शुक्ल ने कहा कि कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा टीकाकरण को लेकर अफवाहें फैलायी जा रही हैं, जो पूर्णतः भ्रामक है उसमें किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और समाज हित में टीकाकरण अवश्य करायें। विधायक ने कहा कि उन्होने स्वयं एवं उनके परिवार के सदस्यों ने टीका लगवाया है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। विधायक ने अपील की कि इस देश को कोरोना संक्रमण से पूर्णतः सुरक्षित करने के लिए सभी अपना टीकाकरण अवश्य करायें। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ल द्वारा 14.93 लाख रूपये के आदिवासी बस्ती मलवारी टोला में सुदूर सड़क निर्माण का भूमिपूजन तथा 28.53 लाख रूपये लागत के सलैंहा से कशियरा मार्ग में स्लैब कल्वर्ट (पुलिया निर्माण) का लोकार्पण किया गया। कलेक्टर द्वारा टीकाकरण केन्द्रों उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं 2, सलैंहा, सेमरिया, कुशमहर, बरौं एवं दादर का निरीक्षण अवलोकन किया बरौं में टीकाकरण में अच्छी प्रगति के लिए पूरी टीम को सम्मानित किया।

News TOP Footer