7 वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसदो ने की सहभागिता कोरोना महामारी को भगाने योग पर दिया जोर

0 355
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शहर के रोली मेमोरियल में सांसद द्वय की मौजूदगी मे की गयी कार्यक्रम पतांजलि किसान सेवा समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पंतजलि योग समिति महिला पतंजलि योग समिति युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया। इस दौरान लोक सभा संसद रीति पाठक राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह अधिवक्ता चन्द्रमोहन गुप्ता श्रीमती मीना गुप्ता आशुतोष गुप्ता प्रमोद कुमार मिश्रा सुजाता मिश्रा राजेन्द्र सिंह चौहान एवं युवा समाज सेवी गुरूदत्त शरण शुक्ला सुरेस सिंह चौहान की मौजूदगी मे दीप प्रज्वलन कर योग की शुरूआत की गयी इस दौरान दोनो सांसदो ने खुद योग कर योग के महत्व को इसंनी जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव को बताया है योगाभ्यास के दौरान लोक सभा सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि योग सनातन एवं पारंपरिक है योग से रोग को भगाया जासकता है हर व्यक्ति अपने जीवन मे योग वा प्राणायाम को अभ्यास के रूप मे करने शुरू करे तो रोग से मुक्ति मिल सकती है। प्रत्येक नागरिक को आत्म निर्भर बनने के साथ साथ संस्कार वान बनना होगा तभी भारत विश्व गुरू का दर्जा प्राप्त कर सकेगा। इस दौरान उन्होने योग के महत्व को विस्तार से समझाते हुए इंसान को जीवन मे योग को उतारने पर जोर दिया कि हम सब अपने जीवन मे योग के लिये जरूर समय दें ताकि सभी निरोगी रह सकें योग दिवस के अवसर पर शामिल होने रोली मेमोरियल पहुॅचे राज्य सभा सांसद ने कहा कि कोविड़ महामारी से बचाने के लिये योग प्राणायाम हर व्यक्ति को अनिवार्य है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत का योग विश्व के सभी देशो मे अपना अलख जगा रहा है योग पूरे विश्व मे फैल चुका है भारत के हर व्यक्ति को योग करके निरोगी बन भारत को विकसित बनाने मे योगदान देना चाहिए योग दिवस पर योग कार्यक्रम मे शामिल होने आये अतिथियों का स्वागत डॉ एमपी गौतम अध्यक्ष पतजंलि योग समिति ने किया।

News TOP Footer