सवा दो लाख रुपए की नकबजनी के आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व मैं रामपुर नैकिन पुलिस ने घर से नगदी जेवरात एवं साइकिल चोरी करने वाले आरोपी विष्णु उर्फ झब्बू कोल पिता लालमणि कोल उम्र 30 वर्ष निवासी नकवेल थाना चुरहट को 10 दिवस के अंदर गिरफ्तार कर माल जप्त करते हुए आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की 10 जून को सुबह थाना रामपुर नैकिन में फरियादी महेंद्र यादव पिता धननत यादव निवासी वार्ड क्रमांक 4 ललन टोला रामपुर नैकिन ने लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत किया कि बीती रात उसके घर से अज्ञात चोर नगदी एवं जेवरात तथा घर के बाहर रखी गुलाबी रंग की लेडीज साइकिल चुरा कर ले गया है जिसपर मामला कायम कर रामपुर नैकिन पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया 19 जून को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुलाबी रंग की लेडीज़ साइकिल बेचने के लिए घूम रहा है जिस पर रामपुर नैकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ते हुए जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए सामान लगभग 2 लाख 25 हजार 500 रुपए कीमत जप्त कराया जिसके बाद आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना चुरहट में चोरी के छः मामले पूर्व से ही पंजीबद्ध हैं उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे उपनिरीक्षक इंद्र बली सिंह सहायक उपनिरीक्षक संजय सोनी आरक्षक धीरेंद्र शर्मा सत्येंद्र सिंह अमित सिंह एवं नायक शशि शेखर उपाध्याय तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
