सीधी जिले में राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया सेवा समर्पण दिवश

0 757
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सीधी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के निर्देश पर चारों विधानसभाओं में सेवा समर्पण दिवस मनाया गया सीधी में नारायण सिंह चौहान चुरहट में विजय सिंह लकोडा धौहनी में विनय मिश्रा सिहावल में आदर्श चतुर्वेदी ने अपने प्रिय नेता को उनके जन्मदिन पर हर्षोल्लास पूर्वक सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया युका अध्यक्ष ने मजदूरों के साथ श्रम दान किया क्योंकि कांग्रेस पार्टी की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक रोजगार गारंटी योजना रही है जिसमें हर हाथ को रोजगार देने की ललक तत्कालीन सरकार की सबसे सार्थक सोच रही जो पूरे देश में अंतिम पंक्ति के लोगों को जीवन यापन करने का एक बेहतरीन विकल्प है हालांकि देश में महामारी व्याप्त होने के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जन्मदिन ना मनाने का निर्णय लिया गया है लेकिन बावजूद उसके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे देश में उनके जन्मदिन पर सेवा दिवस के रूप में मना रही है उसी तारतम्य में जिले के युवकाइयों ने बड़े ही हर्षपूर्ण ढंग से फल वितरित किये राहुल गांधी के जन्मदिन पर सीधी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  देवेंद्र सिंह दादू ने मजदूरों संग गैंती फावड़ा लेकर श्रमदान करते दिखे इससे समानता भाव भी दिखता है यह समर्पण बताता है कि युवाओं में राहुल गांधी को लेकर जबरजस्त स्नेह और अगाध श्रद्धा है राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों में नये ऊर्जा का संचार किया जगह.जगह कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास पूर्वक वर्षगांठ मनाया कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट रोहित मिश्रा ने चुरहट विधानसभा स्थित अपने गृहग्राम भुइयाडोल में पूज्य सिद्ध देवता भुइयांबाबा में फलदार बृक्ष एवं फूलों का रोपण किया गांव का नाम भी सर्वपूज्य सिद्ध देवता भुइयांबाबा के नाम पर ही रखा गया है।

News TOP Footer