जिले में नही मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज 3 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 301
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 856 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 605 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमे से सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 3 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9219 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 9123 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 9 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

News TOP Footer