एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह से उठाई महगाई में पिस रही मध्यवर्गीय जनता की समस्या

0 651
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना की दूसरी लहर में इस बार आम जनता की कमर टूट गई है सभी की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है देश में रोजगार का तो अकाल था ही अब महंगाई भी आसमान चढ़ रही है ऊपर से कोरोना  ने रही सही कसर पूरी कर दी इस विषम परिस्थिति में मध्य प्रदेश की सरकार गरीब तबके के साथ में हैं और उसकी मदद कर रही है और उन्हें 5 महीने का अनाज मुफ्त में उपलब्ध करा रही है वही इस महामारी में आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट चुके मध्यम वर्ग के लोग जो व्यापारी हैं किसान हैं आम तबके के घरेलू लोग हैं उन्हें शासन द्वारा अब तक कोई मदद नहीं दी गई है ऊपर से 3 महीने के बाद अब मध्यमवर्गीय लोगों का बिजली का बिल महंगी रसोई गैस महंगा सरसों का तेल और खाद्य सामग्रियां दम निकल रही हैं मध्यवर्गीय आम जनता की समस्याओं को लेकर 18 जून को जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के खाद्य नागिन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाए और उनसे कहा कि क्या मध्य प्रदेश की सरकार मध्यवर्गीय लोगों की सहायता नहीं करेगी क्या उनके बिजली के बिल बढे हुए रसोई गैस के दाम और अन्य महंगी हुई वस्तुओं पर राहत नहीं देगी इस पर उन्होंने गोलमोल जवाब देने की कोशिश की मंत्री जी की बातों को सुनकर लगता है कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से टूट चुकी मध्यवर्गीय जनता को कोई सहारा देने वाला नहीं है।

News TOP Footer