अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन करने वाला सह आरोपी हुआ गिरफ्तार कमर्जी पुलिस ने पहुंचाया जेल

0 249
Main Ad1

 सीधी धर्मेंद :  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में कमर्जी पुलिस ने नशीली सिरप के सह परिवहन करता आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है बताया गया की थाना प्रभारी कमर्जी राम सिंह पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी  की दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी ने स्टाफ लेकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार बघेडा रोड में नाकाबंदी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल रुकवाई गई तो पीछे बैठा हुआ व्यक्ति मोटरसाइकिल से कूदकर फरार हो गया था एवं दूसरे व्यक्ति को पकड़कर उसके पास रखी सफेद रंग की बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें ऑनरेक्स कंपनी की नशीली कफ सिरप प्राप्त हुई जिसको गिनती करने पर 100 नग पाई गई आरोपी से जब नाम पूछा गया तो अपना नाम रंजीत पटेल पिता कुंजलाल पटेल 20 वर्ष निवासी बाघऊ बताया तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछा तो उसका नाम सरवेंद तिवारी निवासी बघऊ बताया जिसके बाद आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर बिना नंबरी मोटरसाइकिल तथा नशीली सिरप जप्त करते हुए थाना लाया गया एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल पहुंचा दिया गया था एवं कमर्जी पुलिस दूसरे आरोपी का लगातार पता तलाश कर रही थी 15 जून को मुखबिर की सूचना पर से दूसरे एवं सह आरोपी सरवेंद तिवारी पिता रामनरेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्रवाई बाद जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राम सिंह पटेल सहायक उपनिरीक्षक पीएल टांडिया प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह अंजनी द्विवेदी आरक्षक अमर बहादुर तथा प्रहलाद उइके का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer