पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन पहुंचे सीधी शहीद ज्ञानेंद्र सिंह स्मृति पुलिस कोविड केयर सेंटर का किया शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन उमेश जोगा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ए एस कुशवाह सीधी पहुंचे और थाना अजाक के बगल में स्थित नव निर्मित शहीद ज्ञानेंद्र सिंह स्मृति पुलिस कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी डीएसपी महिला प्रकोष्ठ नीरज नामदेव एसडीओपी कुसमी आर के शुक्ला एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी रक्षित केंद्र सीधी से रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह सूबेदार गीता प्रजापति तथा थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा एवं थाना प्रभारी यातायात कल्याणी पाल व पुलिस स्टाफ साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग से जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ नागेंद्र द्विवेदी अपने स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ एवं जिले के पत्रकार उपस्थित रहे उद्घाटन के बाद पुलिस महानिरीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया अस्पताल में 30 मरीजों हेतु 30 बिस्तर लगाए गए हैं जिनमें 10 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है अस्पताल निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक त उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ने पुलिस अधीक्षक सीधी एवं उनके टीम को सर्व सुविधा युक्त शानदार अस्पताल के निर्माण हेतु प्रशंसा करते हुए बधाई दी उद्घाटन के बाद पुलिस कोविड केयर सेंटर के बगल में वृक्षारोपण किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ए एस कुशवाह कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने पौधे रोपित किए एवं उनकी सुरक्षा हेतु उनको ट्री गार्ड से सुरक्षित किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री उमेश जोगा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह पुलिस कोविड केयर सेंटर सर्व सुविधा युक्त है जो आवश्यकता पड़ने पर अत्यंत उपयोगी साबित होगा ऐसे शानदार अस्पताल की व्यवस्था करने के लिए मैं सीधी पुलिस की प्रशंसा करता हूं इस अस्पताल में पुलिस परिवार के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं आवश्यकता पड़ने पर यह आमजन के भी काम आएगा।
