जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने आगे आए बैंक कहा कलेक्टर रविन्द चौधरी ने

0 631
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डीएलसीसी की वार्षिक बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंको के अग्रणी रहकर कार्य करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जिले में आर्थिक गतिविधियां बाधित हुई हैं। लगातार दो महीनों की मेहनत से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण संभव हो पाया है। अब हमें नई ऊर्जा के साथ पुनः आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना हैं। इसमे बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि गतवर्ष वित्तीय क्षेत्र में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है जो कमियां रह गयी हैं उन्हें इस वर्ष दूर करने का लक्ष्य निर्धारित करें। कलेक्टर ने कहा कि सीधी मुख्यतः एक ग्रामीण आबादी वाला जिला है तथा यहां के निवासी मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और मछली पालन से जुड़े हुए हैं। इन गतिविधियों को बढ़ावा देने से ही जिले में विकास संभव होगा। कलेक्टर ने कहा कि जो भी व्यक्ति इन क्षत्रों में बेहतर कर रहें हैं तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के माध्यम से प्रगति करना चाह रहें हैं, उन्हें सहयोग करें। कृषि से जुड़ी गतिविधियों के विकास के लिए किसानों को पात्रतानुसार किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में वेयर हाउस एवं कोल्ड स्टोरेज की अत्यन्त आवश्यकता है, इससे जुड़ने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत जिले में कोदो-कुटकी का चयन किया गया है जिसकी ब्रांडिंग सोनांचल कोदो के नाम से की जा रही है। इसी प्रकार फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आम, आंवला, कटहल, अमरूद आदि से अचार, मुरब्बा, चटनी आदि बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इन गतिविधियों को बढ़ावा देने में बैंकर्स का सहयोग आवश्यक है। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए बैंकर्स से लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की अपेक्षा की है। बैठक में डीडीएम नाबार्ड इल्यिसकुजूर ने बताया कि नाबार्ड की वेयर हाउस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति मध्यांचल बैंक के माध्यम से शीघ्र आवेदन करें। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है अतः लाभ प्राप्त करने  एक सप्ताह के अंदर आवेदन करना उचित रहेगा। बैठक में एलडीएम जीएल डोई द्वारा गतवर्ष की प्रगति के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जिले के बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

News TOP Footer