दूसरे दिन भी जिले में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित मरीज 11 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 633
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 837 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 764 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9216 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 9101 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 28 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

News TOP Footer