मप्र महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रुबीना इकबाल खान ने नूरी खान को अपने निशाने पर लिया

सीधी धर्मेंद : मप्र महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष एवं वाई 39 इंदौर की पूर्व पार्षद श्रीमती रुबीना इकबाल खान ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का जोरदार समर्थन करते हुए श्रीमती नूरी खान अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि ये वही अजय सिंह हैं जिन्होंने लमभग दस साल नेता प्रतिपक्ष और पन्द्रह साल विपक्ष में रहते हुए चिलचिलाती धूप में सड़कों पर घूम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खत्म हो चुके मनोबल को बढ़ाया। ये वही हैं जिन्होंने अकेले स्वयं के दम पर शिवराज सिंह जी की हंसी गायब कर दी थी। अजय सिंह ने ही शिवराज सिंह के नेतृत्व में हुए व्यापम घोटालाए ई टेन्डर घोटालाए डम्फर घोटाला और इस तरह के अनगिनत घोटालों के लिए शिवराज सिंह को कटघरे में ला कर खड़ा कर दिया था और आज बताया जा रहा है कि उनकी सांठ गांठ है। उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने वाली श्रीमती नूरी खान को शर्म आनी चाहिए जिस परिवार ने मध्यप्रदेश की जनता की अपने परिवार की तरह सेवा की उस पर आरोप लगाने में आपको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने श्रीमती नूरी खान को याद दिलाया कि क्या आपको पता है मध्य प्रदेश सरकार बनाने में माननीय अजय सिंह राहुल भैया का क्या रोल रहा है। उन्होंने ही नेता प्रतिपक्ष रहकर कांग्रेस को मध्यप्रदेश में जिंदा रखा है और आप अजय सिंह जी के बारे में ऐसी बात कर रही हैं आज अजय सिंह जी राहुल भैया नहीं होते तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं बनती उन्होंने सरकार बनाने के लिए अपने क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को मजबूती प्रदान की है। आप कह रही है की राहुल भैया का क्या रोल है यह वही राहुल भैया हैं जिनके सामने आप हांथ जोड़ कर खड़ी रहती थी और समय आने पर आपको पता चल जायेगा की राहुल भैया में कितनी क्षमता है। अजय सिंह जी को पूरा प्रदेश राहुल भैया इस लिए बुलाते है क्यों कि प्रदेश का हर आदमी उन को अपने परिवार का सदस्य मानता है देश के महान नेता स्वगीय अर्जुन सिंह जी ने पूरी जिंदगी सम्प्रदाय ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की थी आज अजय सिंह जी ;राहुल भैया जी भी उनके नक़्शे कदम पर चल कर अपनी आवाज़ बुलंद करते रहते हैं श्रीमती रुबीना खान ने कहा है कि नूरी जी अपने शब्दों को वापस लें और जाकर राहुल भैया से माफी मांगें अन्यथा म प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी एवं अखिल आरतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी को आपके द्वारा की गयी अनुशासन हीनता की गतिविधियों से अवगत कराया जायेगा।
