अफवाहों पर ध्यान ना दें टीकाकरण अवश्य कराए कहा कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के जिस प्रकार से आमजन ने प्रशासन को सहयोग किया है, ठीक उसी प्रकार जिलेवासी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वे समस्त कोरोना से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराए। कोरोना से बचाव हेतु टीका ही एकमात्र सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया है कि टीका को लेकर किसी भी तरह की अफवाह और भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देकर टीकाकरण जरूर कराए। साथ ही मास्क लगाए, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से थोड़े-थोड़े समय में साफ करें। भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचे।
