एनआरएलएम के तहत जिले में काम करने वाली महिलाओ ने उन्हें दर किनार किए जाने का लगाया आरोप

सीधी धर्मेंद : 2 जून को एनआरएलएम के तहत जिले में काम करने वाली महिलाए जो पिछले 5 वर्ष इस सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रही है इनके द्वारा स्व सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं स्वाबलंबी बनाने का कार्य भी किया जा रहा है साथ ही सोशल ऑडिट का कार्य पिछले कई वर्षों से मेहनत एवं लगन के साथ कर रही थी अब इनके साथ अन्याय पूर्ण कार्रवाई करके इनके अनुभव एवं वरिष्ठता को दरकिनार करके इनको कार्य से वंचित किया जा रहा है जिसकी शिकायत लेकर एन आर एल एम की कार्यरत महिलाओं ने जिले के कलेक्टर से मिलकर उन्हें अपना शिकायती आवेदन सौंपा जिले के कलेक्टर को अपना शिकायती आवेदन देने के बाद एनआरएलएम की महिलाओं ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि हमें हमारे कार्य अनुभव के आधार पर न्याय मिलना चाहिए।
