सरकार गिरने के लिए विन्ध्य को दोषी ठहराना उचित नहीं कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

सीधी धर्मेंद : मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मिडिया के सवालों का जबाब देते हुए सतना में कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के लिए विन्ध्य की जनता को दोषी ठहराना मैं उचित नही मानता अजय सिंह ने कहा ऐसे बयानों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है वहीं कमलनाथ के भारत महान नही बदनाम वाले बयान पर भी कहा कि सोच समझ कर बोलना चाहिए कमलनाथ जी हों चाहे अजय सिंह राहुल हों थोड़ा संयम रखना चाहिए कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिनमें बोलने से तकलीफ हो जाती है भारतीय जनता पार्टी ऐसे मौकों की तलाश में रहती है।
