भाजपा अध्यक्ष जिला बीजेपी अध्यक्ष जिले के सांसद विधायक के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन का

0 549
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय के अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष अपने दो दर्जन साथियों के साथ 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन जिले के अपर कलेक्टर को सौंपा था जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थल पर धरना प्रदर्शन करने के उनके कार्य को लॉकडाउन का उल्लंघन बताते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है मुकदमा दर्ज होने के बाद सीधी जिले की राजनीति गरमागई 2 जून को सीधी पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैया के विरोध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जिला कोतवाली पहुंचकर नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा को लॉकडाउन के दौरान जिले के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जिला बीजेपी अध्यक्ष जिले के सांसद विधायक के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का शिकायती पत्र सौंपा शिकायती पत्र के साथ उन्होंने लाक डाउन के दौरान सांसद विधायक बीजेपी जिला अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उनके अखबारों की कटिंग फोटो भी सौंपी इस दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यदि लॉक डाउन के नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई इन पर नहीं की जाएगी जिले में बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे और वह कोर्ट भी जाएंगे नगर निरीक्षक को अपना आवेदन सौंपने के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार और जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी को भी इसी तरह का शिकायती पत्र और तथ्य के रूप में फोटो अखबारों की कटिंग सौंपी है और उनसे भी इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन करने वाले बीजेपी नेताओं पर कार्यवाही की जाएगी तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। जिला कोतवाली में अपना आवेदन सौंपने के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मीडिया को सारे मामले की जानकारी इस दौरान उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए तीखे सवालों के जवाब दिए।

News TOP Footer