जिले में फिर मिले 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज 22 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 313
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 973 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 964 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 17 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 22 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9149 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 8836 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 227 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 86 हैं जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 101 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 79 रिक्त है तथा 10 बेड आईसीयू के सभी बेड भरे हुए है 30 मई को सायं 5 बजे तक 4 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए अब जिला औषधि भंडार में 158 वायल बैलेंस में है।

News TOP Footer