जिले में फिर मिले 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज 34 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 286
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा ने जानकारी देकर बताया है कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 909 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 947 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 22 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 34 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9132 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8814 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 233 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 85 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 100 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 74 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है। 29 मई को सायं 5 बजे तक 8 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 162 वायल बैलेंस में है

News TOP Footer