चोरी के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोच 16 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आया गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने चोरी के फरार आरोपी कमलेश साकेत पिता जमुना साकेत 20 वर्ष निवासी बटौली को गिरफ्तार कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है बताया गया की 10 मई को थाना कोतवाली में फरियादी अर्जुन सिंह पिता युवराज सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी बटौली ने स्वयं के घर में चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें फरियादी ने आरोपी कमलेश साकेत के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट किया था। जिसके उपरांत कोतवाली पुलिस की टीम ने उक्त आरोपी से चोरी का माल जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया था किंतु आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसके पश्चात पुलिस अभिरक्षा से भागने पर एक और मामला पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी जिस पर आज दिनांक को आरोपी को थाना कोतवाली अंतर्गत आजाद नगर से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा सहायक उपनिरीक्षक बीरभान साकेत प्रधान आरक्षक बीरेंद्र रावत आरक्षक शिवकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
