Cyclone Yaas: ओडिशा का राउरकेला हवाईअड्डा बंद, बिहार में पटना और दरभंगा एयरपोर्ट अलर्ट पर

0 632
Main Ad1

Cyclone Yaas Live: ओडिशा का राउरकेला हवाईअड्डा बंद, बिहार में पटना और दरभंगा एयरपोर्ट अलर्ट पर

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास ने भारी तबाही मचाई है। यास के तांडव से सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए। इससे पश्चिम बंगाल में तीन और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर्फ बंगाल में ही यास से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से ओडिशा-बंगाल के कई जिले जलमग्न हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों तटबंध टूट गए। राहत एवं बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।

News TOP Footer