जिले में फिर मिले 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज 94 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 915 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1032 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 26 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 94 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9069 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 8601 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 383 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 85 हैं जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 66 रिक्त है तथा 10 बेड आईसीयू के सभी बेड भरे हुए है 26 मई 2021 को सायं 5 बजे तक 16 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए अब जिला औषधि भंडार में 52 वायल बैलेंस में है।
