पूर्व सीएम कमलनाथ पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष आंशिक धरना दिया

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिए गए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआई आर के बाद पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेसियों का पारा गर्म हो गया है और उन्होंने भी 24 मई को पूरे मध्यप्रदेश में धरना प्रदर्शन करके थानों में एफ आई आर दर्ज कराने की आवेदन दिए हैं सीधी शहर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने 4 समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट तिराहे में स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आंशिक धरना दिया। धरने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में मृतकों के आंकड़े छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।
