कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक ने धनहां के कोरोना कंटेनमेंट जोन का आकस्मिक निरीक्षण किया कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी की सराहना की

सीधी धर्मेंद : 22 मई को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधिक्षक सीधी पंकज कुमावत ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहां के कोरोना कंटेनमेंट जोन का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान कंटेनमेंट जोन की स्थिति बेहतर पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी संकुल प्राचार्य खड्डी धीरेन्द्र कुमार सिंह की सराहना कि तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए खड्डी संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा शिक्षा विभाग के प्रत्येक दायित्व जैसे चाहे वो छात्र छात्राओं की पढ़ाई से संबंधित हो खेलकूद मनोरंजन टूर जैसे क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किए गए है धनहां कंटेनमेंट जोन के नोडल अधिकारी रहते हुए धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा स्वयं ग्रामीण जनों को मास्क बांटा गया तथा ड्यूटी पर तैनाथ ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक शिक्षकों आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर के ग्रामीण जनों में कोरोना से बचने के लिए उचित सलाह तथा समझाइश देकर जागरूक किया गया विगत दिनों ग्राम पंचायत धनहां में लगभग एक साथ 32 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये थे लेकिन नोडल अधिकारी कंटेनमेंट जोन धीरेन्द्र कुमार सिंह के अथक प्रयास से आज ग्राम की स्थिति सामान्य हो गई है कलेक्टर द्वारा धीरेन्द्र कुमार सिंह के कार्य की सराहना की गई। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत के भर्मण के दौरान एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंहए तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल कार्यपालन यंत्री आरईएस हिमांशु तिवारी जिले एवं ब्लॉक के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
