मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सीधी के द्वारा वॉलेंटियर्स को किया गया किट का वितरण

0 215
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी के अंतर्गत लगभग 1500 ‘‘मैं कोरोना वॉलिंटियर’’ पंजीकृत है, जो कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के मार्गदर्षन एवं ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर‘‘ नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेष षुक्ला के निर्देषन में ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ द्वारा कोरोना के समय में निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिसके तारतम्य में ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ की पहचान हेतु म0प्र0 जन अभियान परिषद् सीधी द्वारा विकासखण्ड मझौली में पहचान किट (मास्क, टी-षर्ट, गमछा एवं कैप) का वितरण वि0ख0 मझौली के अनुविभागीय अधिकारी आनन्द सिंह राजावत, तहसीलदार मझौली बी0के0 पटेल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राकेश तिवारी, जिला समन्वयक षिवदत्त उरमलिया एवं वि0ख0 समन्वयक रजनीष मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। पहचान किट वितरण उपरान्त ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ को अनुविभागीय अधिकारी आनन्द सिंह राजावत ने कहा कि कोविड-19 के तहत मैं कोरोना वालेटियरो के रूप में कार्य करने वालेंटियरो को सावधानी रखना आवश्यक है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्ति के लक्षण तथा के बचाव के बारे में बताना है, मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य है और कम से कम 1 मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखे, अधिक जोखिम वाले समूह से दूरी रखना आवश्यक है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राकेष तिवारी ने ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर्स’’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड सेन्टरो में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम संचालित हो रहा है उसके प्रति लोगों को जागरूक करना और लोगो को ले जाकर टीकाकरण करवाना एवं टीकाकरण संबंधी भ्रान्तियों को दूर करना है। जिससे अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण किया जा सके और समाज के असहाय, बुजुर्ग एवं गरीब लोगो का वैक्सीनेशन किया जा सके। तहसीलदार मझोैली बी0के0 पटेल द्वारा वालेटियर्सो को बताया गया कि कोविड-19 के बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रो के मोहल्लो में 10 से 15 लोगों की टोलियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रो/मोहल्ले में नजर रखे और बाहर से आने वाले व्यक्ति कोरोना की जाॅच करवाने तथा कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर इन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रेरित करे। साथ ही बाहर से आने वाले की लोगो की जानकारी हमें प्रदान करे जिससे इनकी जांच समय पर करवायी जा सके। जिला समन्वयक द्वारा वालेटियर्स को बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी के तत्वाधान में विकासखंड मझौली के अंतर्गत पंजीकृत 350 वालेंटियरो में से सक्रिय वालेंटियरो को ये पहचान किट प्रदान की जा रही है। अंत में एसडीएम महोदय द्वारा शपथ दिलवा कर कोरोना से जंग के लिए लोगों को लड़ने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में रजनीष द्विवेदी, प्रीति चतुर्वेदी, रंगदेव कुषवाहा, कृष्णलाल प्यासी, दिव्यांषु तिवारी, विमलेष मिश्रा, दीपक मिश्रा, ओमप्रकाष मिश्रा, रोहित गुप्ता, षिवाकांत गुप्ता के साथ लगभग 15-20 मैं कोरोना वालेंटियर उपस्थित थे।

News TOP Footer