23 मई तक उपार्जन कार्य स्थगित मौसम ठीक होने पर शेष किसानों का होगा उपार्जन

0 677
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि जिला प्रशासन ने मौसम की खराबी के कारण उपार्जन का कार्य दिनांक 23.05.2021 तक स्थगित करते हुए किसानों से अपील की है कि वे दिनांक 23.05.2021 तक अपनी उपज विक्रय हेतु केन्द्र पर न लावें। मौसम ठीक होनें पर खरीदी केन्द्र पुनः प्रारंम्भ कर शेष बचे किसानों से उपार्जन किया जावेगा। उन्होने बताया कि  सभी किसानों का जो विक्रय से वंचित हैं उनकी खरीदी सुनिश्चित की जावेगी तथा उपार्जन बंद होनें की तिथियों को आए हुए एसएमएस को पुनः भेजनें का अनुरोध संचालनालय भोपाल से किया गया है।

News TOP Footer