सीधी पुलिस के मानवीय पहल के कारण अभी तक 78 जरूरतमंदो मिली सहायता

सीधी धर्मेंद : सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश के लागू होने पर लोग अपने घरो में ही रहे उसके लिये जरूरतमंदो को सहायता पहुचाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जाकर हेल्पलाईन नंबर जारी करके समस्त थाना प्रभारी एवं सम्पूर्ण सीधी पुलिस को जरूरतमंदो की सहायता हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप अभी तक 78 जरूरतमंद लोगो ने अपने अलग.अलग समस्या को लेकर हेल्पलाईन नंबर पर काॅल किया जिसको टीम द्वारा तत्काल संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से निराकरण करवाया गया 78 जरूरतमंदो में से 32 काॅलरो को राशन की समस्या थी जिस पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा संबंधित को राशन उपलब्ध कराया गया 27 कालरो को मेडिकल समस्या ;दवाई मगाना व घर में बीमार लोगो को उपचार हेतु सुविधा उपलब्ध कराना एम्बुलेंस आदि उपलब्ध काराना थी जिसमें सभी को समुचित व्यवस्था कराई गई 27 में से ही 1 काॅलर द्वारा काॅल कर बताया गया कि उनके रिस्तेदार पिछले पाॅच दिन से कोरोना पाॅजिटिव है आँक्सीजन लेवल कम हो रहा है अस्पताल जाने के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था नही हो रही जिस पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले द्वारा संज्ञान लेते हुये अपर जिला कलेक्टर से समस्या को साझा किया गया जिस पर अपर कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई और पीडित को अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया 14 काॅलरों द्वारा उनके ग्राम में सामाजिक दूरी व कोविड पाॅजिटिव लोगो का घर से बाहर घूमने संबधी शिकायत की गई थी जो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा मौके पर जाकर प्रोटोकाॅल फाॅलो करने हेतु समझाइस दे कर सतत निगरानी की जा रही है 5 काॅलरो द्वारा वैक्सीनेशन की समस्या को लेकर सहायता चाही गई थी जिन में से कुछ काॅलरो की समस्या थी की एक डोज वैक्सीन रीवा में लगवा लिये है दूसरा डोज कैसे लगवाये तब उनको समझाईस दी गई कि वैक्सीनेशन केन्द्रीयकृत प्रोग्राम है जिसके तहत जरूरी नही की आप जहा पहले लगवाये थे वही पर लगवाये उनको सलाह दी गई की आप जिला अस्पताल सीधी में जाकर अपना दूसरा डोज लगवा सकते है।
