सीधी जेल में कैद 45 वर्ष के ऊपर के 59 बंदियों के साथ 2 जेल कमीर्यो को लगाया गया कोविड19 के दूसरे डोज का टीका

0 739
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं डॉ बीएल मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की पहल पर शनिवार को जिला जेल सीधी में कैद 45 वर्ष के ऊपर के 59 बंदियों के साथ ही 2 जेल कमीर्यो को भी कोविड19 के दूसरे डोज का टीका लगाया गया। संजीव कुमार गेंदले उप अधीक्षक जिला जेल सीधी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉक्टर संजीव गौतम संजय सिंह सुश्री रश्मि पटेल उपेंद्र कुमार मिश्रा  के साथ ही जिला जेल स्टाफ मे हेमंत कुमार मांझी मुख्य प्रहरी राहुल सिंह प्रहरी समीर खान अजय त्रिपाठी लक्ष्मण प्रसाद का विशेष सहयोग रहा। उक्त टीका करण के बाद बंदियो के चेहरे पर खुशी प्रतीत हुई साथ ही बताया गया कि निर्धारित समयानुसार लगे जीवन रक्षक टीके के दूसरे डोज के बाद अब रोग प्रतिरोधक छमता मे वृद्धि दर्ज होगी एवं संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जायेगा।

News TOP Footer